November 12, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 24 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ के आवाहन पर शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कुर्सेला स्वास्थ्य केंद्र मे अपने विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल का घेराव कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।वहीं घेराव कर धरना-प्रदर्शन कर रही आशाओं ने कुरसेला प्रखंड की अध्यक्ष माला झा तथा मंत्री मीरा ठाकुर ने बताया कि बिहार सरकार हम आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सुशासन की सरकार मे इतने कम मानदेय पर कार्य लिया जा रहा। इस पर आशा कर्मियों बिहार सरकार को चेतावनी भरे लहजे मे कहा कि यदि सरकार जल्द-से-जल्द हम महिला आशा कर्मियो मांग नही मानी गयी तो हमलोग सङक पर उतरने को बाध्य होंगे। बताया कि 12 अगस्त 2023 को सरकार एवं हङताली आशा के साथ हुए समझौते के आलोक में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को मानदेय 1000 प्रति माह से बढ़कर 2500 रूपए प्रतिमाह किया जाए। इस राशि का भुगतान 8 अगस्त से समझौते के अनुरूप किया जाए। वही आशाओं का भुगतान में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा कमीशन खोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। आंगनबाड़ी की तरह आशा कार्यकर्ताओं को 65 वर्ष उम्र में सेवा निवृत्त किया जाए। वह आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार कहती है महिलाओं का उत्थान हो रहा है मगर धरातल पर कुछ नहीं हो रहा।आशाओं ने धरना प्रदर्शन के बाद मांग पत्र संबंधित पदाधिकारी को सौपा। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता माला झा ,मीरा ठाकुर, बिंदु देवी, रंजू कुमारी, नीलम कुमारी, मीरा यादव, बिंदु देवी, पिंकी देवी, द्रोपती देवी, शांति देवी, साध्वी देवीआदि दर्जनों आशा कर्मी मौजूद थी।

Previous post भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने भरे नामांकन।
Next post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का किया आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial