November 12, 2026

भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का किया आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना परिसर में शनिवार को सिओ अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे वादी तथा प्रतिवादी के कागजात का अवलोकन करने बाद पुराने दो मामले थे मगर एक पक्ष नहीं आने के कारण निष्पादन नहीं हो पाया। जनता दरबार मे दर्जनों जमीन संबंधित विवाद के फरियादी पहुंचे थे। वहीं एक नए मामले जनता दरबार में आए। जिसको को नोटिस निर्गत किया गया। जिसके सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या को निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, आदि दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

Previous post विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।
Next post कुमारीपुर में राजस्व कर्मी की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial