November 12, 2026

मनिहारी हाईवे पर दो स्कॉर्पियो की टक्कर, छह घायल।

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित पागलबाड़ी हाईवे ओवरब्रिज पर एनएच-131ए पर शनिवार की शाम को दो स्कॉर्पियो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में करीब छः लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने तुरंत ऑटो और अन्य साधनों से कटिहार अस्पताल भेज दिया। हालांकि, ड्राइवरों द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस गश्ती वाहन के इंचार्ज विनोद राय पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो सही दिशा में थी, जबकि पूर्णिया नंबर की स्कॉर्पियो गलत साइड से आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous post कुमारीपुर में राजस्व कर्मी की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश
Next post अग्नि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री का कीट का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial