November 13, 2026

कुमारीपुर में राजस्व कर्मी की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मी के रोस्टर के अनुसार उपस्थित नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उप मुखिया गणेश पासवान ने बताया कि राजस्व कर्मी अजय कुमार को सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहना चाहिए, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण किसानों और ग्रामीणों को जमीन की रसीद और अन्य कार्यों के लिए मनिहारी मुख्यालय जाना पड़ता है।इस मामले को लेकर उप मुखिया ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है। मनिहारी सीओ निहारिका ने बताया कि कर्मियों की कमी के कारण फिलहाल सप्ताह में एक दिन की उपस्थिति तय की गई है। जैसे ही कर्मियों की संख्या बढ़ेगी, रोस्टर के अनुसार दो दिन उपस्थिति बहाल कर दी जाएगी।

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का किया आयोजन ।
Next post मनिहारी हाईवे पर दो स्कॉर्पियो की टक्कर, छह घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial