November 12, 2026

शिक्षिका अर्चना बनी प्रेरणा, किताब ‘दिहाड़ी शिक्षक’ से शिक्षा जगत को दी नई दिशा

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के नवाबगंज की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने अपनी पहली किताब ‘दिहाड़ी शिक्षक’ के माध्यम से बिहार के शिक्षकों की स्थिति और सामाजिक मुद्दों को उजागर किया है। अर्चना कुमारी ने केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली में द्वितीय अपील केस जीतकर भारत की पहली महिला होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्हें ‘बेस्ट टीचर फॉर द कॉन्ट्रिब्यूशन इन द फील्ड ऑफ एजुकेशन 2023’ और ‘किलकारी अवॉर्ड’ जैसे सम्मान मिले हैं।अर्चना का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वह बिहार की पहली महिला ग्राम कचहरी सचिव भी रही है। इतिहास और ग्रामीण प्रबंधन में स्नातकोत्तर अर्चना ने उर्दू शिक्षण में भी ए+ सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। उनकी उपलब्धियाँ शिक्षा और समाज में बदलाव की मिसाल है।

Previous post मनिहारी शिवसेना रामायण मंडली में नया व्यासपीठ अध्यक्ष नियुक्त।
Next post 96 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त चालक फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial