November 12, 2026

96 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त चालक फरार

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

नव वर्ष को लेकर शराब माफिया शराब खपाने में लगे हैं।वही कुरसेला पुलिस भी पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के आदेश पर लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।बता दे कि कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 31 रंगरा की ओर से एक लग्जरी गाड़ी से शराब तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती कर शराब माफिया को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मगर शराब तस्कर भागते-भागते अयोध्या गंज बाजार होते हुए खेरिया गंगा घाट किनारे पहुंच गया। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा। मौके पर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार विभिन्न ब्रांडों की 233 बोतल जिसमें 96 लीटर विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन जिसका अनुज्ञप्ति संख्या BR01DH0938 को जप्त कर थाना लाया।वहीं मद् निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं कुरसेला पुलिस के लगातार छापेमारी से शराब माफियाओं में हरकम्प व्याप्त है।

Previous post शिक्षिका अर्चना बनी प्रेरणा, किताब ‘दिहाड़ी शिक्षक’ से शिक्षा जगत को दी नई दिशा
Next post रोशना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में अफरा तफरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial