उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया के प्रधानाध्यापिका सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बनता जा रहा हैं
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिले के कदवा प्रखंडन्तर्गत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापिका के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में वर्ग से एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापिका कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासिका हैं। जिनकी चर्चा आसपास के विद्यालय में भी होती है। विद्यालय में वर्तमान में 451 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में का समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि रखते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापिका से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। विद्यालय का सर्वांगीण विकास कर गांव का गौरव का प्रतीक बना दिया है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापिका को काफी सहयोग कर रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन करते है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विद्यालय में ई-शिक्षा पोर्टल पर 451 छात्र- छात्राएं का नाम अपलोड किया गया है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मोहम्मद खालिद सैफुल्ला,निखत प्रवीण, राहुल कुमार साह, गुफराना नाज, शगुफा खातून, मोहम्मद आदिल, शिक्षा सेवक अब्दुल रकीब, मनोज कुमार रविदास, बीबी शगुफ्ता,पुतुल कुमारी पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने शिक्षक शिक्षिकाओं का गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विधालय के 21 डिसमल जमीन पर 4कमरे का दो मंजिला भवन है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं वर्ग 1 में 80,छात्र, वर्ग 2 में 80, वर्ग 3 में69,वर्ग 4 में 59, वर्ग 5 में 59 वर्ग6 में41, वर्ग7 में26, वर्ग 8 में37 टोटल 451 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र – छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील के द्वारा विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। वर्ग के अनुसार कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। छात्र-छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं किड्स के द्वारा पढ़ने में बच्चों को जागृति आई है।छात्र-छात्राओं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दिनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पड़ा और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से छात्र -छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने सभी शिक्षक से कहा कि नामांकन अधिक से अधिक बच्चों की हो और सरलता पूर्वक हो बच्चे की उपस्थिति और अधिक संख्या में हो। इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। विद्यालय में प्रत्येक दिन स -समय पहुंच जाती हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ सफाई कराती हूं। उसके पश्चात अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें प्रार्थना,संविधान प्रस्तावना,प्रेरक प्रसंग,राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने अंत में कहा कि विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने कहा कि विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना से संचालित होने वाली भोजन शुद्ध पेयजल का प्रयोग किया जाता है।भोजनों परांत छात्र-छात्राओं के लिए हैंड वॉशिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है। प्रधानाध्यापिका शबनम जमील ने बताया कि विद्यालय में फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, खेल सामग्री की व्यवस्था की,सभी कमरा में बिजली पंखा एवं लाइट लगाई गई है। विद्यालय भवन का निर्माण हो,एक सोखाता,एक मुत्रालय,एक किचन शेड, प्रोजेक्टर, खेल मैदान, पेयजल हेतु आरओ, विद्यालय में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए बड़ा टेलीविजन,नये बैंच डैक्स अगर विभाग के द्वारा उपरोक्त उपलब्ध कराई जाती है। तो विद्यालय संचालन में आसानी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। गोष्ठी में शिक्षक मोहम्मद खालिद सैफुल्ला,निखत प्रवीण, राहुल कुमार साह, गुफराना नाज, शगुफा खातून, मोहम्मद आदिल,शिक्षा सेवक अब्दुल रकीब, मनोज कुमार रविदास, बीबी शगुफ्ता,पुतुल कुमारी ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।
