November 12, 2026

हत्या के प्रयास के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने थाना कांड संख्या 140/24 में फरार चल रहे हत्या के प्रयास के तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मखमुलपुर लालबथानी, जिला साहिबगंज, झारखंड के हृदय महतो, रामसागर महतो और बेचू महतो उर्फ रामबचन महतो शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, संजय यादव, एएसआई अरुण कुमार सहित गश्ती दल के पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Previous post रोशना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में अफरा तफरी
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया के प्रधानाध्यापिका सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बनता जा रहा हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial