May 25, 2026

अपने सामने मोटरसाइकिल का टक्कर एक का मोत

Read Time:2 Minute, 26 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर पोठिया सड़क पर नया टोला के समीप मंगलवार के शाम शौचालय साफ करने वाली टंकी और बाइक सवार के आमने-सामने भीषण टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी अनुसार रिश्ते में साला और दामाद की मौके पर मौत हो गई।जो पूर्णिया जिले से जलाल गढ़ थाना अंतर्गत हांसी निवासी 46 वर्षीय सुबोध मंडल अपने दामाद हांसी निवासी विनोद मंडल का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के साथ बाइक से मंगलवार को सुबह अपने ससुराल पोठिया आया था, और पुनः देर संध्या उसी बाइक पर अपने साले पोठिया सतबेहरी निवासी स्व.कस्तूरी मंडल का पुत्र छोटेलाल मंडल के साथ उसी बाइक पर सवार होकर अपने घर हांसी वापस जा रहा था। सुबोध मंडल का दामाद मनीष कुमार बाइक चला रहा था ,इसी दौरान डूमर पोठिया रोड में नया टोला के समीप डूमर से पोठिया की ओर जा रही शौचालय साफ करने वाली टैंक लगा ट्रेक्टर आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें सुबोध मंडल का साला छोटेलाल कुमार एवं उनका दामाद मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा जांचोपरांत दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल को बेहतर उपचार हेतु फायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल शौचालय वाली टैंक को पुलिस अपने हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी। वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया के प्रधानाध्यापिका सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बनता जा रहा हैं
Next post राजकुमार मंडल के भा.ज.पा. प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial