November 12, 2026

राजकुमार मंडल के भा.ज.पा. प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश।

Read Time:1 Minute, 38 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बुके और माला पहनाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।राजू मंडल ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी है कि वे हसनगंज मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा के भाई-बहनों के साथ मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करें। उनका उद्देश्य पार्टी को प्रखंड स्तर पर ऊंचाइयों तक ले जाना है।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, प्रशांत झा, विकास कुमार, गौतम कुमार, अजय अग्रवाल, पप्पू मंडल, और कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने राजकुमार मंडल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

Previous post अपने सामने मोटरसाइकिल का टक्कर एक का मोत
Next post डॉ आनंद चौधरी ने गरीबों व बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial