May 25, 2026

ग्राम पंचायत बाघमारा में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के ग्राम पंचायत बाघमारा में मंगलवार को “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना था। शिविर में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायत राज, पेंशन और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली और समस्याओं का निवारण कराया। शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की पहल की गई।इस अवसर पर बीडीओ सनत कुमार,सीओ सुश्री निहारिका, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता,पीओ दीपक कुमार शर्मा, मुखिया हरेराम यादव, स्वच्छता पदाधिकारी प्रकाश कुमार, पीआरएस, मेंबर मिथीलेश झा सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post ऑटो चालकों को दस्तावेज दुरुस्त करने की अपील, प्रशासन की कार्रवाई के प्रति संघ ने दी चेतावनी।
Next post नारायणपुर हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग: 18 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial