November 12, 2026

ऑटो चालकों को दस्तावेज दुरुस्त करने की अपील, प्रशासन की कार्रवाई के प्रति संघ ने दी चेतावनी।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष हारून रशीद ने मनिहारी के सभी ऑटो व टोटो चालकों और वाहन मालिकों से अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन वाहनों की जांच में सख्ती बरत रहा है। दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई तय है।संघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिन ऑटो चालकों के दस्तावेज अधूरे हैं, वे जल्द से जल्द उन्हें पूरा कराएं। बिना कागजात के वाहन संचालन पर यदि प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जाती है, तो इसके लिए संघ जिम्मेदार नहीं होगा।उन्होंने सभी चालकों से आग्रह किया कि अपने वाहनों को स्टैंड पर खड़ा करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इस अवसर पर मोहम्मद तौहीद, धीरेन्द्र कुमार मौजूद थे।

Previous post आग लगने से लाखों का नुकसान।
Next post ग्राम पंचायत बाघमारा में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial