May 25, 2026

एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।

Read Time:1 Minute, 25 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र कुरसेला कोशी पुल के नीचे बुधवार के सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वही शव की पहचान नीतीश कुमार उम्र 15 वर्ष पिता रणजीत सिंह साकिन सहूरा थाना रंगरा जिला भागलपुर के रूप में हुई है। जो बीते 22/12/24 को शाम 6 बजे घर से खेलने के बहाने से निकला था। जिसके संदर्भ में कल दिनांक 24/12/24 को रंगरा थाना में अपरहन का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होते ही रंगरा पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी।वही शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नवगछिया, एसपी , डीएसपी,, कटिहार कोढ़ा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया । इसके बाद इसकी सूचना एफएसएल की टीम तथा डॉग स्काइड की टीम पहुंच कर मामले का छानबीन कर रही है। तथा सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।शव को रंगरा थाना को पोस्टमार्टम हेतु दे दिया गया है। वही परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था।

Previous post इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आईपीएल के तर्ज पर केपीएल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Next post विद्या देने वाली कॉपी एवं स्टेबलाइजर से भारी मात्रा में विदेशी शराब कुर्सेला पुलिस ने किया बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial