इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आईपीएल के तर्ज पर केपीएल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला के रामपुरी योगेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आईपीएल के तर्ज पर केपीएल टूर्नामेंट के सीजन टू का बुधवार को भव्य आगाज हुआ । जिसका उद्घाटन सुतारा मेंही मिशन स्कुल के निर्देशक प्रभात कुमार सिंह , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्ण उर्फ गुड्डू यादव व इंटर कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मौके पर केपीएल टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।केपीएल मैच के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुतारा मेंही मिशन स्कूल के निर्देशक प्रभात कुमार सिंह तथा मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है ।कुरसेला जैसे छोटे कस्बे में इन्टरनेशनल आईपीएल मैच के तर्ज पर कुरसेला प्रीमियर लीग ( केपीएल ) का इतना भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन वाकई काबिले तारीफ है । खिलाडिय़ों को खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए हार से निराश न होकर जीत के लिए मेहनत व लगन के साथ खेले। वहीं हार से व्यक्ति को कभी भी घबराना नहीं चाहिए व जीत का कभी घमंड न करें। यदि आज हार हुई है तो कल जीत भी अवश्य होगी। खेल के मैदान या जीवन में जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन के साथ साथ सही रणनीति , आपसी तालमेल व अनुशासन का बहुत महत्व है । अगर आप आपस में तालमेल , सही रणनीति नही बनाते हैं तो बेहतर प्रदर्शन के बाद भी सफल होना काफी कठिन हो जाता है ।आरपीवाई कालेज मैदान में आयोजित कुरसेला प्रीमियर लीग मैच का पहला मुकाबला बल्थी महेशपुर इन्डियन तथा बस्ती ब्लास्टर के बीच खेला गया । जिसमें बस्ती ब्लास्टर के कप्तान मोहम्मद छोटू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । बल्थी महेशपुर इन्डियन ने मयंक सिंह व कौशल राजा के धुवांधार पाड़ी के बदौलत दो विकेट खोकर 15 ओवर में 151 रन का लक्ष्य रखा। वहीं जवाबी पारी में बस्ती ब्लास्टर की टीम ने रोमांचक मैच का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई। तथा बल्थी महेशपुर इन्डियन की टीम ने 17 रन से जीत दर्ज किया । वहीं इस मैच में मयंक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
