जागरूकता कार्यशाला में जीविका दीदियों को दी गई बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनीहारी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जागरूक जीविका महिला समूह केंद्र (ट्रांस रिजनल बैंक ऑफ इंडिया) के तहत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एल.डी. राम ने किया।इस अवसर पर जीविका के प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक प्रबंधक सुमी और प्रमुख सामुदायिक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को बैंकिंग, वित्तीय अनुशासन, बचत और योजनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में जीविका के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने वित्तीय शिक्षा को जीवन में लागू करने का संकल्प लिया और जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
