November 12, 2026

मनिहारी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग में पचास हजार रुपए का इ पेंडिंग चालान काटा गया।

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने रात्रि में नगर के अंबेडकर चौक सहित अन्य क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों के कागजातों और बिना हेलमेट व ट्रीपल लोड कर रहे वाहनों की जांच की। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक 45 वाहनों से लगभग 50 हजार रुपए का इ पेंडिंग चालान काटा गया। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन, संजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post जागरूकता कार्यशाला में जीविका दीदियों को दी गई बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा।
Next post अमदाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial