May 25, 2026

मनिहारी के किसानों ने दर्ज कराई शिकायत।

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के काशीचक स्थित दियारा क्षेत्र में शनिवार को झारखंड के रामपुर के सैकड़ों किसानों ने साहेबगंज पुलिस के सहयोग से 30 एकड़ में लगी कलाय की फसल पर जबरन कब्जा कर लिया। मनिहारी के मिर्जापुर और कांटाकोष के किसानों द्वारा बोई गई इस फसल की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित किसान गजाधर यादव ने मनिहारी थाना में सात नामजद और सैकड़ों अज्ञात किसानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साहेबगंज थाना के एएसआई और पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद 112 गश्ती दल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी पहले ही झारखंड लौट चुके थे। मामले की जांच जारी है।

Previous post एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next post अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial