मनिहारी के किसानों ने दर्ज कराई शिकायत।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के काशीचक स्थित दियारा क्षेत्र में शनिवार को झारखंड के रामपुर के सैकड़ों किसानों ने साहेबगंज पुलिस के सहयोग से 30 एकड़ में लगी कलाय की फसल पर जबरन कब्जा कर लिया। मनिहारी के मिर्जापुर और कांटाकोष के किसानों द्वारा बोई गई इस फसल की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित किसान गजाधर यादव ने मनिहारी थाना में सात नामजद और सैकड़ों अज्ञात किसानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साहेबगंज थाना के एएसआई और पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद 112 गश्ती दल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी पहले ही झारखंड लौट चुके थे। मामले की जांच जारी है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
