May 25, 2026

अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एस एच 77 सड़क पर महेशपुर चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में कुरसेला पुलिस ने विभिन्न विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा जेल। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि शनिवार के संध्या गस्ती वाहन जांच के दौरान में बलथी महेशपुर चौक के समीप से एक महिला रूबी देवी, थाना कुर्सेला जिला कटिहार निवासी को 05 विभिन्न ब्रांड का 15 बोतल 750 ml कुल-11.25 लीटर विदेशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर मध्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है। बता दे की कुर्सेला पुलिस के लगातार शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी से शराब माफियाओं में हरकंप व्याप्त है।

Previous post मनिहारी के किसानों ने दर्ज कराई शिकायत।
Next post अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त चालक गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial