November 12, 2026

गोगा बील झील पर बनेगा बहुउद्देशीय भवन, पर्यटकों और शोधकर्ताओं को मिलेगी सुविधा।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल को नए साल पर गोगा बील झील के किनारे 44 लाख की लागत से बहुउद्देशीय भवन का तोहफा मिला है। इस भवन का निर्माण शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डीएम मनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कठिनाइयों की जानकारी ली और भवन निर्माण की योजना साझा की। उन्होंने पक्षी अभ्यारण्य का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भवन पक्षी प्रेमियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। वही उत्तरी कांटाकोस के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि शिवजी यादव ने कहा कि झील के समीप भवन निर्माण अच्छी बात है परन्तु निर्माण स्थलों का चयन रास्ते पर हुआ जिससे पर्यटक का आवागमन बाधित होगा। प्रशासन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनिया बाडी़ खौड़ा के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं
Next post डीएम ने आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, बच्चों को दी प्रेरणादायक सीख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial