November 12, 2026

डीएम ने आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, बच्चों को दी प्रेरणादायक सीख

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय माध्यमिक विद्यालय, नीमा का निरीक्षण किया। स्काउट ताली से स्वागत के बाद डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न पूछे और ज्ञानवर्धक बातें साझा की। उन्होंने छात्रों को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।कंप्यूटर कक्ष में भी डीएम ने कोर्स की जानकारी ली और बच्चों को भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान किचन और होस्टल का जायजा लिया गया, जहां सफाई और भोजन व्यवस्था को मीनू के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा,डीआरडीए निदेशक, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी और विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous post गोगा बील झील पर बनेगा बहुउद्देशीय भवन, पर्यटकों और शोधकर्ताओं को मिलेगी सुविधा।
Next post पति ने घर में लगाई आग, जेवरात और नकदी लूटकर फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial