अवैध रूप से मिट्टी ढूलाई करते तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर बेची जा रही है। जिसको लेकर लोगों की शिकायत लगातार खनन विभाग एवं राजस्व विभाग को की जाती रही है ।इसी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने अवैध रूप से मिट्टी कटाई कर ईंट भट्ठा एवं अन्यत्र ले जाने के क्रम में खनन कार्यालय द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लगा ट्रैक्टर जप्त किया गया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत कंधरपेली गांव से तीन ट्रैक्टर को मिट्टी से लदा हुआ जप्त किया गया है। खान निरीक्षक द्वारा थाना में मिट्टी से लगा जब ट्रैक्टर को जमा किया गया है।साथ ही वाहन मालिक को एक लाख सात हजार तीन सौ पचास रुपये जुर्माना लगाया गया है। 30 जनवरी 2025 तक जुर्माना की राशि जमा करने का समय दिया गया है। तय सीमा के अंदर जुर्माना की राशि जमा नहीं करने के बाद खनन कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि खान निरीक्षक द्वारा तीन ट्रैक्टर को मिट्टी से लदा हुआ जप्त कर थाने में जमा किया गया है। 30 जनवरी का समय देते हुए प्रत्येक ट्रैक्टर मालिक को जुर्माना लगाया गया है ।तय सीमा के अंदर जुर्माना की भुगतान करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रैक्टर मालिक को ट्रैक्टर वापस कर दी जाएगी।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
