November 12, 2026

कुमारीपुर पंचायत में आरटीपीएस का नया भवन मिला, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कुमारीपुर पंचायत, मनिहारी प्रखंड में आरटीपीएस सेवाओं के लिए नया भवन 26 दिसंबर 2024 से शुरू हो गया है। पंचायत सचिव शेखर कुमार ने बताया कि इससे ग्रामीणों को अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं के आवेदन यहां ऑनलाइन किए जाएंगे और समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक नितेश कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल पूजाश्री, उप मुखिया गणेश पासवान और मेंबर प्रतिनिधि नदिश अली उपस्थित थे। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Previous post पति ने घर में लगाई आग, जेवरात और नकदी लूटकर फरार
Next post अवैध रूप से मिट्टी ढूलाई करते तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial