May 31, 2026

कुंदन मलिक ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, दो पदक जीतकर किया बिहार का नाम रोशन।

Read Time:51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मनिहारी नगर पंचायत के आजमपुर गोला निवासी कुंदन मलिक ने शानदार प्रदर्शन कर 145 किग्रा वर्ग में प्रथम और 80 किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुंदन ने अपनी मेहनत से समाज में नई पहचान बनाई है। उनके इस उपलब्धि पर कोच विशाल कुमार और जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने बधाई दी। कुंदन की सफलता ने न केवल कटिहार बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहते हैं
Next post घर के छत पर बने आकृति बना लोगों का पसंद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial