घर के छत पर बने आकृति बना लोगों का पसंद।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
आपने देशभर में कई गांव देखे होंगे जिसकी कुछ न कुछ विशेष खासियत होगी । आज हम बिहार के एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं । जहां के लोग अपने घरों की छतों पर विशेष आकृति बनाने को लेकर बेहद खास है। इससे घर की पहचान दूर से ही कर पाना संभव हो जाता है। यह खास गांव कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में है। इस गांव का नाम बलथी महेशपुर है। ग्रामीण अपने घरों को अलग पहचान देने के इतने शौकीन हैं कि छत पर सीमेंट से कुछ न कुछ विशेष आकृति बनवाते हैं, ताकि उनके मकान को लोग आसानी से पहचान लें. इस गांव की चर्चा आसपास के इलाके में खूब होती है। कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है और यही शौक यदि जुनून बन जाए तो वह अलग पहचान दे देता है। कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव के कुछ लोगों के बेहद ही खास शौक की वजह से यह इलाका पूरे बिहार में खास पहचान रखता है। वैसे तो हो शहरों और गांवों के लोग अपनी छतों पर कई तरह की आकर्षक आकृतियां बनवाते हैं। लेकिन इस इलाके में कई लोगों द्वारा छत पर आकर्षक मॉडल बनाने के कारण इसकी अलग पहचान बन गई है. लोग कहते हैं कि यहां के लोगों की पहचान उनके घर के छत से होने लगी है।किन्होंने की इसकी शुरुआत : इसकी शुरुआत रूमी खान ने अपने मकान के छत पर हवाई जहाज की आकृति बनाई है। इसी इलाके के रहने वाले नवाबगंज मे डाक्टर सी पी मंडल ने फुटबाल तथा नीरज मंडल ने मकान के छत पर बाज की आकृति बनाया है। कुरसेला बाजार मे मुकेश गुप्ता मकान के छत पर बैल की आकृति बनाया है। इस इलाके में चर्चा यह है कि लोग घर से नहीं अब अपने घरों की छतों पर बने आकर्षक मॉडल के कारण पहचाने जाने लगे हैं। आगे इस क्षेत्र के कई और लोग कुछ खास मॉडल के साथ अपनी छतों को सुसज्जित करने पर विचार कर रहे हैं।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
