May 31, 2026

घर के छत पर बने आकृति बना लोगों का पसंद।

Read Time:2 Minute, 37 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

आपने देशभर में कई गांव देखे होंगे जिसकी कुछ न कुछ विशेष खासियत होगी । आज हम बिहार के एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं । जहां के लोग अपने घरों की छतों पर विशेष आकृति बनाने को लेकर बेहद खास है। इससे घर की पहचान दूर से ही कर पाना संभव हो जाता है। यह खास गांव कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में है। इस गांव का नाम बलथी महेशपुर है। ग्रामीण अपने घरों को अलग पहचान देने के इतने शौकीन हैं कि छत पर सीमेंट से कुछ न कुछ विशेष आकृति बनवाते हैं, ताकि उनके मकान को लोग आसानी से पहचान लें. इस गांव की चर्चा आसपास के इलाके में खूब होती है। कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है और यही शौक यदि जुनून बन जाए तो वह अलग पहचान दे देता है। कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव के कुछ लोगों के बेहद ही खास शौक की वजह से यह इलाका पूरे बिहार में खास पहचान रखता है। वैसे तो हो शहरों और गांवों के लोग अपनी छतों पर कई तरह की आकर्षक आकृतियां बनवाते हैं। लेकिन इस इलाके में कई लोगों द्वारा छत पर आकर्षक मॉडल बनाने के कारण इसकी अलग पहचान बन गई है. लोग कहते हैं कि यहां के लोगों की पहचान उनके घर के छत से होने लगी है।किन्‍होंने की इसकी शुरुआत : इसकी शुरुआत रूमी खान ने अपने मकान के छत पर हवाई जहाज की आकृति बनाई है। इसी इलाके के रहने वाले नवाबगंज मे डाक्टर सी पी मंडल ने फुटबाल तथा नीरज मंडल ने मकान के छत पर बाज की आकृति बनाया है। कुरसेला बाजार मे मुकेश गुप्ता मकान के छत पर बैल की आकृति बनाया है। इस इलाके में चर्चा यह है कि लोग घर से नहीं अब अपने घरों की छतों पर बने आकर्षक मॉडल के कारण पहचाने जाने लगे हैं। आगे इस क्षेत्र के कई और लोग कुछ खास मॉडल के साथ अपनी छतों को सुसज्जित करने पर विचार कर रहे हैं।

Previous post कुंदन मलिक ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, दो पदक जीतकर किया बिहार का नाम रोशन।
Next post दो बाइक का हुआ टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial