किसानों की फसल कटाई को लेकर तनाव, प्रशासन ने किया हस्तक्षेप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित काशीचक मौजा में भूमि विवाद के कारण किसानों के बीच तनाव बढ़ गया है। बिहार के मनिहारी क्षेत्र के किसानों ने आरोप लगाया है कि झारखंड के रामपुर के किसानों ने प्रशासन की मदद से उनकी 30 एकड़ कलाय की फसल जबरन काट ली। इस मामले को लेकर मनिहारी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।घटना की सूचना पर मनिहारी पुलिस, अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी, और सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। सहायक थाना अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की, जहां भूमि सर्वेक्षण और सीमांकन की मांग उठाई गई।बिहार के किसानों का दावा है कि वे पिछले 10 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं, जबकि झारखंड के किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र उनके राज्य में आता है।प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच जारी है। दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तालमेल बैठाकर जल्द समाधान निकालने की मांग की जा रही है। पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, संजय यादव शामिल थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
