May 31, 2026

मनिहारी के युवक पर जानलेवा हमला, खतरे से बाहर।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 के धमक टोला निवासी दयानंद यादव को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना स्कॉटिश विद्यालय के पास मंगलवार को देर शाम हुई जब वे भेड़िया रहिका से लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार और पार्षद प्रतिनिधि पंकज यादव अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। घायल दयानंद प्रोपर्टी डीलरी के अलावा कटिहार में रेस्टोरेंट का संचालन भी करते हैं।

Previous post किसानों की फसल कटाई को लेकर तनाव, प्रशासन ने किया हस्तक्षेप।
Next post तीन होमगार्ड को भावभीनी विदाई, सम्मान स्वरूप उपहार भेंट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial