May 31, 2026

मनिहारी में दो युवकों को गोली मारकर किया घायल, कटिहार रेफर ,जांच में जुटी पुलिस

Read Time:1 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालू टोला वार्ड नंबर 8 में अज्ञात हमलावरों ने दो यूवकों को गोली मार दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों की पहचान नवाबगंज निवासी ओंकार यादव उम्र 20 वर्ष और अक्षय पासवान उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। दोनों घायलों को ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया।घटना की जानकारी मिलते थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, राम बहादुर शर्मा, अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह ने घटना की घोर निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की । अनुमंडल अस्पताल के उपाधिक्षक ब्रजेश नंदन सिन्हा ने बताया कि एक घायल युवक ओंकार को जांघ में गोली लगी है और दूसरे घायल अक्षय को पैर में गोली लगी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इधर थानाध्यक्ष पंकज आनंद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

Previous post गोगाबिल पक्षी अभयारण्य को विकसित करने की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने निकाली 10 किमी पदयात्रा।
Next post प्राथमिक विद्यालय खौड़ा के छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial