गोगाबिल पक्षी अभयारण्य को विकसित करने की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने निकाली 10 किमी पदयात्रा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को गोगाबिल पक्षी अभयारण्य के विकास की मांग को लेकर 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर की अगुवाई में अंबेडकर चौक से शुरू हुई पदयात्रा सुरापार स्थित गोगाबिल झील पर समाप्त हुई। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए।समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि गोगाबिल पक्षी अभयारण्य को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगे भी संवैधानिक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, हारून रशीद, गणेश पंडित मौजूद थे।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
