May 31, 2026

कदवा की श्वेता भारती को आई ग्लेम मिस इंडिया नोवल क्वीन का खिताब मिला

Read Time:6 Minute, 13 Second

श्वेता भारती ने बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। परिवारिक सदस्यों के साथ श्वेता भारती ने केक काटकर जश्न मनायी।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

ग्रामीण क्षेत्र की एक लड़की ने आई ग्लेम मिस इंडिया नोवल क्वीन का खिताब जीतकर अपनी परिवार, समाज से लेकर सम्पूर्ण बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। इनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में आई ग़्लेम मिस इंडिया का खिताब से जीत हासिल कर कई लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बन गई है। अगर आज भी लड़कियों की हौसला बुलंद हो, तो कामयाबी की उड़ान जरूर भर सकती है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सागरथ पंचायत के उफरैल ग्राम निवासी त्रिवेणी प्रसाद विश्वास की द्वितीय पुत्री श्वेता भारती ने पिछले दिनों कोलकाता में आयोजित आई ग्लेम मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में आई ग्लैम मिस इंडिया नोबेल क्वीन का खिताब मिला। आई ग्लैम के निदेशक देव जानी मित्रा ने इन्हें खिताब से नवाजा। श्वेता भारती की इस सफलता पर उनके माता चंदा देवी,पिता त्रिवेणी प्रसाद विश्वास, बहन स्मिता विश्वास, सुप्रिया कुमारी, नीतू भारती,अंकु भारती, नेहा भारती, आर्य भारती, तानिया भारती सहित सभी पारिवारिक सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खिताब जीतने के बाद घर आने पर सभी परिवार जनों के द्वारा खुशियों से मिठाई वितरण किया। परिवारिक सदस्यों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। और खुशी का इजहार किया। श्वेता भारती की माता चंदा देवी इंटरमीडिएट की डिग्री प्राप्त कर गृहणी के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं। इनके पिताजी त्रिवेणी प्रसाद विश्वास कन्या मध्य विद्यालय कुम्हेरी, प्रखंड कदवा से 2014 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। श्वेता भारती की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई है।श्वेता भारती 1 से 5 तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय उफरैल ने की। वर्ग 6 से 10 तक उच्च विद्यालय रामबाग पूर्णिया से की। इन्होंने 2006 में मैट्रिक पास किया। 2008 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई एसएम कॉलेज भागलपुर में की। 2011 में स्नातक की पढ़ाई एसएम कॉलेज भागलपुर से की। 2015 से 18 सत्र में बीएड की पढ़ाई नालंदा महा बौद्धिक महाविद्यालय नालंदा से की। इन्होंने हिस्ट्री एवं अर्थशास्त्र से डिग्री मास्टर डिग्री प्राप्त किया। स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद फैशन डिजाइन में डिप्लोमा डीटीडीसी पटना से की। श्वेता भारती उच्च विद्यालय रामबाग पूर्णिया की ओर से जिला से लेकर राज्य स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता में कई बार भाग लिया और राज्य स्तर पर इन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय की ओर से कई अलग-अलग स्थान में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त की और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। स्काउट एंड गाइड की राष्ट्रीय स्तर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण में जमुई, उत्तरांचल में नृत्य प्रतियोगिता में भी भाग ली।पठन-पाठन के क्रम में ही इन्होंने 2019 में व्यवसाय क्षेत्र में प्रवेश की। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इन्होंने 10 लाख रुपए लोन लेकर अपने गांव में कपड़े बनाने की स्मॉल फैक्ट्री चलना प्रारंभ की। गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। गांव से लेकर पटना तक कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य की। श्वेता भारती ने गांव से लेकर पटना तक का सफर में कामयाबी हासिल करती रही। और सरकारी स्तर पर पटना, सिलीगुड़ी आदि कई स्थानों पर प्रदर्शनी भी लगाने का कार्य की। उनके द्वारा लड़कियों तथा महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। 2023 में पटना में आई ग्लेम के द्वारा ब्यूटी पैजन प्रतियोगिता में भाग ली। ब्यूटी वीथ रिस्पांसिबिलिटी राज्य स्तर के प्रतियोगिता में आई ग़्लेम मिस बिहार की प्रथम रनरup बनी। IGlam मिस बिहार बिजनेस का खिताब से नवाजा गया। 22 दिसंबर 2024 को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।आई ग़्लैम प्रतियोगिता में इन्हें मिस इंडिया नोबेल क्वीन का खिताब से पुरस्कृत किया गया।

Previous post प्राथमिक विद्यालय खौड़ा के छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहते हैं
Next post मुख्य सड़क पर बस रैलिंग से टकरायी कोई हताहत नहीं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial