May 31, 2026

मुख्य सड़क पर बस रैलिंग से टकरायी कोई हताहत नहीं।

Read Time:1 Minute, 9 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कबीर मठ के समीप रात्रि लगभग 2:00 बजे यात्री से भरी बस सड़क के किनारे रेलिंग मे जाकर फस गई। जिससे बहुत बड़ी घटना होने से टली।मिली जानकारी के अनुसार नयन रथ बस सिलीगुड़ी से पटना की ओर जा रही थी। कुर्सेला कबीर मठ के समीप ठोकर पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए जाकर फस गई और गड्ढे में जाने से बच गई। वहीं जानकार बताते हैं कि यात्री से बस भरी हुई थी । अचानक बस अनयत्रित होने चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह स्टेरिंग पर काबू पाया और गड्ढे में जाने से बच गई। जिससे बङी घटना होने से टल गई। बस के सभी यात्री अन्य बस से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किये।

Previous post कदवा की श्वेता भारती को आई ग्लेम मिस इंडिया नोवल क्वीन का खिताब मिला
Next post वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial