वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन के प्रांगण में शुक्रवार को गंगा एवं कोसी के कटाव से हुए विस्थापित परिवार के बीच वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक विजय सिंह निषाद ने अपने हाथों विस्थापित परिवारों को पर्चा वितरण किया।पर्चा वितरण के लिए कुरसेला अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के द्वारा गर्मियों की नियुक्ति कर तीन स्टाल लगाए गए थे। जिसमें गंगा व कोसी के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों को पर्चा दिया गया। विस्थापित परिवार रुकमा देवी, मंजू देवी,जगमीना देवी, पारस राम जनार्दन राम, दिलीप कुमार, सुशीला देवी इत्यादि कुल 340 परिवार को वितरण किया गया। संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया।विधायक विजय सिंह ने कहा कि हमने बरारी के विस्थापित परिवारों से वादा किया था कि यदि विस्थापितों को स्थापित नहीं कर पाए तो विस्थापितों से दोबारा वोट मांगने नहीं आएगे। मैंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार मिलकर विस्थापित परिवार की समस्याओं से अवगत कराया ।उसके बाद नीतीश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कटिहार जिला पदाधिकारी को आदेश किया । उसके बाद अंचल के कर्मियों के सहयोग से सभी का बासगीत पर्चा बनाया गया। वही विधायक ने कहा कि अब विस्थापित परिवार भी अब अपने जमीन पर स्थापित होकर आवास योजना , राशन किरासन, शौचालय एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। विधायक ने बताया कि जिन लोगों को पर्चा मिला है । कोई भी मोटेशन के नाम पर एक रूपए किसी को नहीं देना है ।अगर कोई मांगता है तो हमें तुरंत सूचना दे । ऐसे सरकारी कर्मी पर कारवाई किया जाएगा। विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है। उन्होंने बास गीत पर्चा निर्गत करने के लिए जिला पदाधिकारी ,डीडीसी, एस डी एम से लेकर अंचलधिकारी एवं सभी अंचल कर्मी को धन्यवाद दिया। वासगीत पर्चा मिलने पर विस्थापित परिवारों में हर्ष का माहौल देखा गया । इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख रंजीत महतो, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, कुरसेला प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री अनिल सिंह, बिमल मंडल , मिलन मंडल, बीरेन्द्र राय, राधेश्याम मंडल, अशोक सहनी , आदि लोग उपस्थित थे।
