पोखरिया से टेंगावरी गांव तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा:तारकिशोर प्रसाद
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ कटिहार प्रखंड अंतर्गत भवाड़ा पंचायत के टेंगाबरी एवं भांग टोला गांव का दौरा कर आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया की पोखरिया से टेंगावरी गांव के बीच सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इसी प्रकार भांग टोला का नहर पर आंशिक अधूरा पथ का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत टेंगावरी में निर्मित आंगनबाड़ी भवन को विगत दो वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा ताला लगा कर रखने और अपने निजी उपयोग में लाने की जानकारी मिलने और आंगनबाड़ी एक झोपड़ी में चलाई जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए तत्तक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी को बुलाकर फटकार लगाई एवं अविलंब आंगनबाड़ी को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। गांव के लोगों ने टेंगावरी पथ के निर्माण कार्य को लेकर विधायक को साधुवाद दिया ज्ञातव्य है कि विगत कई वर्षों पूर्व टेंगाबरी गांव तक आने के लिए कोई सड़क नहीं थी, ग्रामीण खेत की पगडंडी से अपने गांव जाते थे लेकिन कई वर्ष पूर्व भू अर्जन कर सड़क संपर्कता गांव को दी गई। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्खी प्रसाद महतो, बबन झा, धर्मनाथ तिवारी, कटिहार ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा, गोपाल गुप्ता, सिकंदर साह, वीरेंद्र गुप्ता, जागेश्वर महतो, सोनेलाल यादव, नागेंद्र साह, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार उरांव, बजरंग मुर्मू, भोला साह, महादेव साह, के साथ ही अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर...
