May 31, 2026

जनता दरबार में दर्ज आठ मामलों में दो का हुआ निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 20 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार यादव)

भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर डंडखोरा थाना प्रांगण में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ एवं थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र से भूमि से जुडी आठ मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। वही दोनों पक्षों के कागजात की जांच कर आपसी सहमती बनाते हुए दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए दोनों पक्षों के लोगों को आवश्यक कागजात लेकर अगली तिथि को आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया है। साथ ही कहा कि भूमि विवाद सुलझाने को लेकर दोनों पक्षों को उपस्थित होने के लिए नोटिस किया जाता है। इस मौके पर एएसआई राम जी, अंचल कर्मी कोशल कुमार सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।

Previous post पोखरिया से टेंगावरी गांव तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा:तारकिशोर प्रसाद
Next post पीडीएस दुकानदारों के साथ एमओ ने की बैठक दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial