May 31, 2026

डाक चौपाल में 32 बच्चों के आधार कार्ड और खाते खोले गए

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को नवाबगंज स्थित डाकघर शाखा में डाक चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। डाक अधिक्षक की मौजूदगी में डाकपाल दीपक कुमार मालाकार और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिविर में 17 बच्चों के आधार कार्ड, 15 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते और 10 आवर्ती खाते खोले गए। लोगों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। डाकपाल दीपक मालाकार ने बताया कि यह सेवा निशुल्क थी और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर की जानकारी लोगों को पूर्व में दी जाएगी ताकि अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Previous post मनिहारी में आसमान से गिरे रहस्यमय पत्थर, खुद-ब-खुद जल उठे,इलाके में दहशत
Next post मध्य विद्यालय नवाबगंज को चोरों ने बनाया निशाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial