मध्य विद्यालय नवाबगंज को चोरों ने बनाया निशाना
अज्ञात चोरों ने विद्यालय के 02 कमरे का ताला तोड़ बच्चों के आहार को किया साफ
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज से अज्ञात चोरों के द्वारा मध्य विद्यालय नवाबगंज पूरब टोला के दो कमरों का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर,गैस चूल्हा एवं मध्यान्ह भोजन के राशन चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमारे समाज में रह रहे कुछ असामाजिक तत्व के लोग ठंडी के मौसम में सक्रिय हो जाते हैं तथा समाज को शर्मसार कर देने वाले घटना को अंजाम देते हैं।इस बार विद्या के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है।घटना के संदर्भ में कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर मध्य विद्यालय नवाबगंज पूरब टोला में संचालित केंद्र संख्या 64 की आंगनवाड़ी सेविका पूनम कुमारी ने बताया है कि सोमवार की सुबह जब वह केंद्र खोलने के लिए विद्यालय पहुंची तो पाया कि जिस कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। उसका ताला टूटा हुआ है तथा सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो पाया कि बच्चों के लिए बनाए जाने वाले भोजन हेतु रखा हुआ दो गैस सिलेंडर एक बड़ा गैस चूल्हा एवं लगभग 50 कि.ग्रा चावल 10 किलो दाल तथा कुछ बर्तन चोरी कर लिए गए हैं। वही मध्य विद्यालय नवाबगंज का राशन जिस कमरे में रखा जाता है। उसका भी ताला टूटा हुआ था। घटना की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक मधु कुमारी को दी गई। सूचना पाते ही मधु कुमारी विद्यालय पहुंची तो पाया कि राशन रखे हुए कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर के ट्रंक से दो बोरी दाल,चीनी,चायपत्ती एवं दो-टीन सरसों तेल एवं आलू गायब है।प्राप्त लिखित आवेदन की सूचना पर कुरसेला पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
