November 12, 2026

नगर पंचायत में विधायक ने 390 विस्थापित परिवार को प्रचा वितरण किया।

Read Time:4 Minute, 1 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में मंगलवार को गंगा एवं कोसी के कटाव से हुए विस्थापित परिवार के बीच वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक विजय सिंह ने अपने हाथों विस्थापित परिवारों को पर्चा वितरण किया। पर्चा वितरण के लिए कुरसेला अंचल के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसमें गंगा व कोसी के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों को पर्चा दिया गया। इन्दिरा ग्राम के विस्थापित परिवार 390 परिवार को वितरण किया गया।स्थानीय वक्ताओ ने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री करूणेशवर सिंह ने विस्थापित परिवार को इन्दिरा ग्राम मे बसाया था। जिसे वर्तमान विधायक विजय सिंह ने बासगीत पर्चा देकर विस्थापित को स्थापित किया। पर्चा मिलने से विस्थापित परिवार मे उत्सव का माहौल था। विधायक विजय सिंह ने कहा कि हमने बरारी के विस्थापित परिवारों से वादा किया था कि यदि विस्थापितों को स्थापित नहीं कर पाए तो विस्थापितों से दोबारा वोट मांगने नहीं आएगे। मैंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार मिलकर विस्थापित परिवार की समस्याओं से अवगत कराया ।उसके बाद नीतीश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कटिहार जिला पदाधिकारी को आदेश किया । उसके बाद अंचल के कर्मियों के सहयोग से सभी का बासगीत पर्चा बनाया गया। वही विधायक ने कहा कि अब विस्थापित परिवार भी अब अपने जमीन पर स्थापित होकर आवास योजना, राशन किरासन, शौचालय एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। विधायक ने बताया कि जिन लोगों को पर्चा मिला है । कोई भी मोटेशन के नाम पर एक रूपए किसी को नहीं देना है ।अगर कोई मांगता है तो हमें तुरंत सूचना दे । ऐसे सरकारी कर्मी पर कारवाई किया जाएगा। विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है। उन्होंने बास गीत पर्चा निर्गत करने के लिए जिला पदाधिकारी ,डीडीसी, एस डी एम से लेकर अंचलधिकारी एवं सभी अंचल कर्मी को धन्यवाद दिया। वासगीत पर्चा मिलने पर विस्थापित परिवारों में हर्ष का माहौल देखा गया । इस अवसर विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी प्रखंड उपप्रमुख रंजीत महतो, वार्ड पार्षद पंकज कुमार मंडल , लाल बहादुर मंडल, लोजपा नेता मृत्युंजय सिंह उर्फ फूल सिंह, जदयू नेता बिमल मंडल, मनीष सिंह , योगेंद्र गुप्ता, बीरेन्द्र राय, राधेश्याम मंडल, बिनोद राज झा, मिलन कुमार मंडल,बिनोद पासवान, संटू यादव आदि सैकङो लोग उपस्थित थे।

Previous post रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल प्रशाशन द्वारा नये 42 पल्सर बाइक प्रदान की।
Next post मौसम ने ली करवट तो अंचल पदाधिकारी ने भी रहांगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial