November 12, 2026

मौसम ने ली करवट तो अंचल पदाधिकारी ने भी रहांगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई।

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

मौसम के बदले मिजाज तथा कड़ाके की ठंड से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। अत्यधिक ठंड हवा के कारण लोग घर में रहने को विवश हो रहे हैं। धुंध और कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई है वहीं ठंड के कारण सड़क पर चलना भी मुश्किल हो चुका है। शाम ढलते ही अब चौक चौराहों पर अब भीड़ कम होने लगी है। बच्चो एवं बुजुर्ग के लिए यह कनकनी वाली ठंड अधिक कष्टदायक हो गई है। वहीं कुरसेला अंचल कार्यालय के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगह-जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला बस स्टैंड अयोध्यागंज बाजार कुरसेला थाना तथा विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने ने बताया कि कुरसेला प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों बस स्टैंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला कुर्सेला थाना अयोध्या गंज बाजार सहित अलाव की व्यवस्था कराई गई है ताकि कड़ाके की ठंड से के लोगों व आने जाने वाले राहगीरों को कुछ राहत मिले।

Previous post नगर पंचायत में विधायक ने 390 विस्थापित परिवार को प्रचा वितरण किया।
Next post कोसी पुल पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री घायल एक रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial