November 12, 2026

कुंभ मेला हेतु स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार ट्रिप के लिए अप डाउन में परिचालित होगी :एडीआरएम

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

रेलवे द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जा रहा है।इसी कड़ी में 02 जोड़ी और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन रेगुलर ट्रेन के अलावा शुरू किया जायेगा। जबकि श्रद्धालुओ की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा के अलावा कई सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इस संबंध में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल से स्पेशल ट्रेन नंबर 05611/05612 और ट्रेन नंबर 05811/05812 दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार ट्रिप के लिए अप डाउन में परिचालित होगी। जिसमें टूंडला कामाख्या और नेहरालागूंन टूंडला के बीच 9 जनवरी से 24 फरवरी के बीच भाया कटिहार और मालदा लिए चार ट्रिप के लिए निर्धारित तिथि के दिन स्पेशल ट्रेन अप डाउन में परिचालित होगी। इसके अतिरिक्त अन्य रेल मंडल से भी कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा लिए चलाई जा रही है।

Previous post कोसी पुल पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री घायल एक रेफर।
Next post विशेष छापामारी कर पूर्व कांड हत्या के प्रयास तथा मध्य निषेध कांड में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial