November 12, 2026

कोसी पुल पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री घायल एक रेफर।

Read Time:2 Minute, 17 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क कोसी पुल पर मंगलवार की शाम बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक तथा एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। खड़ी गस्ती पुलिस गाड़ी भी हुई हल्की क्षतिग्रस्त। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार भागलपुर से कटिहार जा रहा था कि कोसी पुल पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक तथा एक बच्ची घायल हो गई।गस्त कर रही कुरसेला पुलिस ने तीनो घायल को कुरसेला स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया । जहां डाक्टर चंदन कुमार ने कर्ण कुमार 25 वर्ष, पिता प्रदीप विश्वास घर डंडखोरा कटिहार, शहवाज आलम 33 वर्ष तथा आयत प्रवीण 4 वर्ष, घर शाहकुंड अकबर नगर भागलपुर का इलाज किया गया । वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए कर्ण कुमार को रेफर कर दिया गया। वहीं घायल शाहनवाज आलम ने बताया कि भागलपुर से कटिहार जा रहे थे जहां मेरी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षक की ड्यूटी करती है। साथ में मेरी 4 वर्षी बच्ची भी थी। वहीं भागलपुर में कर्ण कुमार को लिफ्ट दिया था ।मगर कुर्सेला कोसी पुल पर कोई कार्य चल रहा था। इस बीच हम लाइन में लगे हुए थे। अचानक एक ट्रक ने पुलिस को गाड़ी की धक्का मारते हुए मुझ पर चढ़ा दिया। हम किसी तरह मरते मरते बचे। वही कुर्सेला पुलिस वाहनों को जप्त कर थाना लाई। बता दे की कुर्सेला पुलिस की गस्ती गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हल्की हुई है।

Previous post मौसम ने ली करवट तो अंचल पदाधिकारी ने भी रहांगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई।
Next post कुंभ मेला हेतु स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार ट्रिप के लिए अप डाउन में परिचालित होगी :एडीआरएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial