November 12, 2026

विशेष छापामारी कर पूर्व कांड हत्या के प्रयास तथा मध्य निषेध कांड में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापामारी कर थाना में दर्ज मामले के विभिन्न पूर्व कांड हत्या के प्रयास तथा मध्य निषेध कांड में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया की थाना अन्तर्गत संध्या छापामारी के क्रम में (1)कांड संख्या 231/24 मध्य निषेध कांड में प्राथमिकी अभियुक्त कविता देवी उम्र 35 वर्ष पति शंकर मंडल साकीन मिल्की गौशाला थाना नवगछिया जिला भागलपुर निवासी (2) कांड संख्या 148/23 में हत्या के प्रयास में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त नितेश यादव उम्र 28 वर्ष पिता बासुकीनाथ यादव साकीन कटरिया थाना कुर्सेला जिला कटिहार निवासी (3) कांड संख्या 07/25 हत्या के प्रयास में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त (1)मिथुन कुमार उम्र 26 वर्ष (2)सुमन कुमार उम्र 23 वर्ष दोनों बुद्धों मंडल साकीन इंद्राग्राम थाना कुर्सेला जिला कटिहार निवासी सभी को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है।

Previous post कुंभ मेला हेतु स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चार ट्रिप के लिए अप डाउन में परिचालित होगी :एडीआरएम
Next post रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने वर्ष 2024 में अभूतपुर सफलता हासिल किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial