November 12, 2026

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने वर्ष 2024 में अभूतपुर सफलता हासिल किया

Read Time:7 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बीते वर्ष रेलवे अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ में 10427 मामले दर्ज किया गया और 10498 व्यक्तियों को दंडित किया गया। और 34,71,377 रुपया का जुर्माना वसूला गया।उक्त बातें आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट सह सहायक कमांडेंट फरीद अहमद ने कहा।एन एफ रेल अंतर्गत इस बार कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रेलवे परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित रेगुलर रूप में चलने वाली लगभग ट्रेन 1 से 2 घंटे लेट अथवा प्रतिदिन लगभग अपने नियत समय पर ही चल रही है। वही इस ठंड के समय स्टेशन और रेल परिसर में भी सन्नाटा छाया रहता है। इस संबंध में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट सह सहायक कमांडेंट फरीद अहमद ने आरपीएफ की वर्ष 2024 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए यात्रियों से आयोजित कॉन्फ्रेंस के दौरान अपील करते हुए कहा कि यात्रियों की जानमाल काफी कीमती है। इसलिए यात्री रेल फाटक के बंद रहने की स्थिति में अथवा ट्रेन के समय दोनों तरफ से देखकर रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित पार करे। क्यों कि सावधानी हटी कि दुर्घटना घटी। गौरतलब हैं कि कटिहार रेल मंडल में बीते वर्ष कुल लगभग 200 रन ओवर के बाद मामले सामने आए है। जबकि रेलवे संपत्ति की चोरी के खिलाफ लड़ाई में आरपीएफ कटिहार ने 88 मामले दर्ज किया और 163 अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया और 12,27,473 मूल्य की रेल संपत्ति भी बरामद किया। साथ ही रेलवे अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 10427 मामले दर्ज कर कुल 10498 व्यक्तियों को दंडित किया गया और 34,71377 रुपया का जुर्माना वसूला गया । वहीं एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपने अभियान में आरपीएफ ने 32 घटनाओं को रोकते हुए 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 41,59,450 रुपया का प्रतिबंधित सामान को जप्त किया । आरपीएफ प्रभारी कमांडेंट श्री अहमद ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ कटिहार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता शुरू से ही रही है ।आरपीएफ टीम ने चोरी में शामिल 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया और लगभग 12,38,000 मूल्य की चोरी हुए यात्री सामान बरामद किया। टीम ने यात्री सुरक्षा में दक्षता के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया है। इसके अलावा आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों द्वारा रेलवे में पीछे छोड़े गए 47,52,914 रुपए के समान को बरामद कर यात्रियों को सुरक्षित लौटाया । कटिहार रेलवे अक्सर शराब माफिया के निशाने पर रहता है लेकिन आरपीएफ की सतर्कता के कारण13,78,256 रुपए मूल्य की भारतीय और विदेशी शराब आरपीएफ द्वारा जब्त की गई, 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार का कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द किया गया । जिससे अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। आरपीएफ ने कमजोर नाबालिग को बचाने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2024 में टीम ने रेलवे से यात्रा कर रहे 50 लड़कीयो और 184 नाबालिक लड़कों को बचाया है इसके अलावा एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जो बच्चों को शोषण से बचने के लिए आरपीएफ के समर्पण को दर्शाता है। यह असाधारण प्रदर्शन आरपीएफ कटिहार की रेलवे यात्रियों संपत्तियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंधढता को दर्शाता है। यूनिट सभी रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करती रहती है।गौरतलब है कि इंस्पेक्टर राकेश कुमार के गतिशील नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने वर्ष 2024 में अभूतपुर सफलता हासिल किया है। इस वर्ष अपने इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जो रेलवे परिसर में सुरक्षा , संरक्षा और कानून प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए अपने अटूट समर्पण को दर्शाता है ।रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने न सिर्फ कटिहार रेल मंडल में बल्कि पूरे एन एफ रेलवे में सुरक्षा के मामले में अपने टीम के साथ एक एतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है। आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट सह सहायक कमांडेंट फरीद अहमद ने यात्रियों की सुरक्षित और सकुशल यात्रा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा उनकी गति को धीमा कर दिया गया है। जिससे यात्री अपने गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंच पाए। आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा में 24 *7 खड़ी है। यात्रियों को यात्रा में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 139 का उपयोग करने की भी अपील किया है। मौके पर आर पी एफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार सहित अन्य पोस्ट प्रभारी और सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

Previous post विशेष छापामारी कर पूर्व कांड हत्या के प्रयास तथा मध्य निषेध कांड में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post सुरक्षा और शराब तस्करी पर नकेल: मनिहारी पुलिस की रात में सघन जांच अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial