November 12, 2026

लायंस हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ समापन

Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

लायंस क्लब द्वारा आयोजित कटिहार लायंस हॉस्पिटल मे हो रहे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का विधिवत समापन समारोह किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा की अध्यक्षता मे पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर राम प्रकाश महतो के साथ पूर्व अध्यक्ष सह हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर पंकज पूर्वे उपस्थित थे। अपने स्वागत भाषण मे आलोक सिंहा ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये गर्व की बात है कि जब कभी लायंस क्लब को उनकी जरूरत पड़ती है उनका सहयोग मिलता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब नेत्र ज्योति के लिए जाना जाता है और इसके सदस्य समाज सेवा मे लगे रहते है। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा मे अग्रणी है। पीआरओ लायन संतोष गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि इस शिविर मे दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन मे कुल 40 रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है। लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि नेत्र सर्जन डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं डॉक्टर डी के भगत द्वारा सफल ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंनें कहा कि हॉस्पिटल मे प्रतिदिन जांच होती है। सप्ताह मे दो दिन ऑपरेशन किया जाता है। सचिव लायन बबिता गुप्ता ने कहा कि सभी रोगियों को निःशुल्क कम्बल का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी रोगियों को ऑपरेशन के बाद दवाई एवं चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लायन अवंतिका परमार, जय प्रकाश गुप्ता, नरेश साह, कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी, उपाध्यक्ष काजल महासेठ, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज महासेठ अपर्णा जायसवाल, ज्योत्स्ना साह के साथ कई सदस्य उपस्थित थे।

Previous post रेल कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार की हो जांच -चैम्बर ने किया मांग
Next post मदरसा जियाउल उलूम बौरा में भीषण ठंड में भी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से मदरसा आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial