रेल कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार की हो जांच -चैम्बर ने किया मांग
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कटिहार रेल मंडल के प्रबंधक को पत्र लिखकर जनहित से जुड़ा आम रेल यात्रियों की ओर से दिए गए आवेदन कारगर कदम उठाने की मांग की है। चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर लिखे पत्र की जानकारी देते हुए महासचिव भुवन अग्रवाल ने कहा कि कटिहार के आम रेल यात्रियों की ओर से चैम्बर ऑफ कॉमर्स को जनहित से जुड़ा एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें कटिहार मॉडल स्टेशन बिल्डिंग के एक कर्मी पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।मंडल रेल प्रबंधक को आम रेल यात्रियों की ओर से चैम्बर को दिए गये पत्र की प्रतिलिपि रेल मंत्री को भी भेजी गयी है। पत्र में कहा गया है कि मॉडल स्टेशन बिल्डिंग के एक कर्मी द्वारा रेल यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और नाजायज रकम की वसूली की जाती है| इतना ही नहीं, रेल की सामान्य अथवा आरक्षित टिकट बनाने के क्रम में शेष राशि भी नहीं लौटाई जाती है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सामान्य अथवा आरक्षित टिकट बनाने के रेल यात्रियों को नाहक परेशान किया जाता है।कर्मी मॉडल स्टेशन बिल्डिंग में अपना एक संगठित गिरोह चलते हैं।कर्मी के गलत कामों का विरोध करने पर रेल पुलिस की धौस दिखाते है और कहा जाता है कि रेल पुलिस से यात्रियों को परेशान करवा देंगे। रेल यात्रियों ने मॉडल स्टेशन बिल्डिंग में बुनियादी सुविधाओं का आभाव होने की भी शिकायत की है। महासचिव ने मंडल रेल प्रबंधक से पत्र के आलोक में रेलवे कर्मी के खिलाफ लगाये गए आरोपों की विभागीय स्तर पर जांच करवाते हुए तत्काल कारगर कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह करते हुए विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई से चैम्बर को भी अवगत कराने की मांग की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
