मदरसा जियाउल उलूम बौरा में भीषण ठंड में भी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से मदरसा आते हैं
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत स्थित मदरसा जियाउल उलूम बौरा में भीषण ठंड में भी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से मदरसा आते हैं। और अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। हालांकि मदरसा में सभी कमरे छतदार मकान नहीं है।पुराने भवन में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। मदरसा के छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण योजना का लाभ छोड़कर सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्राओं को जो सुविधा मिल रहा है। कोई सुविधा सरकार के द्वारा नहीं दी जा रही है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं में मायूसी व्याप्त है। कई छात्रों ने बताया कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत सारी सुविधाएं सरकार के द्वारा दी जा रही है। लेकिन मदरसा में पढ़ने वाले हम सभी छात्राओं को मध्यान भोजन की सुविधा छोड़कर किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। छात्रों ने मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकारी स्कूल के तर्ज पर मदरसा के छात्र-छात्राओं को सुविधा देने की मांग की है। मदरसा जियाउल उलूम बौरा के प्रभारी हेड मौलवी मोहम्मद अनिसूर रहमान ने बताया कि मदरसा की स्थापना 1976 में हुई है। सरकारी मान्यता 1980 को मिला है। इस समाज के हाजी नज़ीर हुसैन ने मदरसा को 42 डिसमिल जमीन दान दिया। जन सहयोग, शिक्षकों का सहयोग से मिटटी का घर टाली का छप्पर बनाकर मदरसा का संचालन प्रारंभ हुआ। मदरसा के हेड मौलवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि 1987 में भीषण बाढ़ में मदरसा परिसर में पानी प्रवेश कर गया। जिस कारण मदरसा में झोपड़ी नुमा बने सभी वर्ग कक्ष ध्वस्त हो कर बाढ़ के पानी में विलीन हो गया। बाढ़ का पानी सूखने के बाद ग्रामीण और शिक्षकों के सहयोग से पुनः मदरसा के वर्ग कक्ष का निर्माण किया गया। जिसमें चार कमरा ईट का दिवाल देकर एस्बेस्टस का छप्पर दिया गया और मदरसा का संचालन प्रारंभ किया गया। 2020 में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कोष से दो कमरे का छतदार भवन का निर्माण किया गया है। स्थानीय विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान के द्वारा विद्यालय के सामने वाला भाग में चाहारदीवारी का निर्माण किया गया और भव्य मेंन गेट 2021 में बनाया गया है। हेड मौलवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि मदरसा में शिक्षक का पद स्वीकृत के बाबजूद मात्र दो शिक्षक से मदरसा का संचालन किया जा रहा है। मदरसा में मैं स्वयं मोहम्मद अनिसुर रहमान के अलावे शिक्षक अब्दुर रकीब के द्वारा मदरसे मदरसा का संचालन किया जा रहा हैं। शिक्षक की कमी रहने के कारण वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को विषय वार पठन-पाठन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक अब्दुल रकीब पठन-पाठन से लेकर मदरसा के विकास कार्य में काफी सहयोग करते हैं। हेड मौलवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि मदरसा में जीव विज्ञान,भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित सहित कई विषयों के शिक्षक की अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। मदरसा का सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। मदरसा कमेटी, समाज के ग्रामीणों के सहयोग, शिक्षकों के सहयोग तथा स्वयं सहयोग कर मदरसा का विकास किया जा रहा है। हेड मोलवी मो० अनिसुर रहमान कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मदरसा में पठन-पाठन करने वाले छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन मीनू के अनुसार दिया जा रहा है। मदरसा में 119 बच्चों का नामांकन पंजी में नाम दर्ज है।ई- शिक्षा कोष पर 105 छात्राओं का नाम दर्ज किया गया है। अपार यूआईडी पर कार्य प्रगति पर है। हेड मौलवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि वर्ग एक में 13, वर्ग 2 में 8, वर्ग 3 में 14, वर्ग 4 में 22, वर्ग 5 में 19, वर्ग 6 में 15, वर्ग 7 में 13, वर्ग 8 में 15 छात्र-छात्राएं पठन-पाठन कर रहे हैं। हेड मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि मदरसा में विषय वार कम से कम 8 शिक्षक की आवश्यकता है। मदरसा में छात्र छात्राओं को खेलने के लिए खेल सामग्री की आवश्यकता है। भोजन करने के लिए दरी की आवश्यकता है। मदरसा परिसर में कार्यालय, रसोईघर की जरूरत है। मदरसा परिसर में मिटटी भराई कर ईट सोलिंग हो जाता,तो छात्राओं को काफी सुविधा मिलता। मदरसा के पीछे वाले भाग में चाहार दीवारी निर्माण करने की आवश्यकता है। हेड मालवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने बताया कि मदरसा के छात्राओं को सरकारी विद्यालय के तर्ज पर सुविधा नहीं दी जाती है। मदरसा के छात्राओं को एफ एल एन किट, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि का लाभ नहीं मिल रहा है। बिहार सरकार ने 2025 के कैलेंडर में मदरसा कर्मियों को रमजान की छुट्टी भी नहीं दिया गया है। जबकि रमजान की छुट्टी 40 दिन का पहले मिला करता था। अब केवल ईद त्योहार के दिन छुट्टी निर्धारित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में रमजान में 20 दोनों का छुट्टी दिया गया है। हेड मौलवी मोहम्मद अनिसुर रहमान ने कहा कि रमजान के समय मदरसा में पठन-पाठन करने वाले छात्राएं तथा शिक्षक रमजान के अवधि में निष्ठा के साथ रोजा रखते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि रमजान की अवधि में छुट्टी दिया जाय।
