November 12, 2026

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर छ: महिलाओं का किया बंध्याकरण

Read Time:1 Minute, 3 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्वस्थ्य केंद्र में बुधवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर छ: महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि जननी सूर्य एनजीओ के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में छ:महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जांच के बाद ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर अस्पताल में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित सलाह देकर ऑपरेशन के बाद दवाई एवं अन्य सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।

Previous post मदरसा जियाउल उलूम बौरा में भीषण ठंड में भी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से मदरसा आते हैं
Next post केपीएल सीजन 2 के फाइनल मुकाबले में बस्ती ब्लास्टर ने बल्थी महेशपुर इन्डियन को हराया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial