November 12, 2026

मनिहारी थाना में ASI बने बिनोद कुमार राय, पदोन्नति पर आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में डायल 112 में कार्यरत पीटीसी सिपाही बिनोद कुमार राय को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति मिलने पर मनिहारी थाना में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीएसपी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल और थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित कई अधिकारियों ने बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह,आर पी महतो, उपेंद्र सिंह, राम बहादुर शर्मा, एएसआई अरुण कुमार, संतोष कुमार, पीएसआई अमित कुमार सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post कटिहार जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना होने से टला गैस टैंक लॉरी ट्रक में भीषण टक्कर मंदिर क्षतिग्रस्त।
Next post 52 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial