November 12, 2026

52 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।

Read Time:1 Minute, 50 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ मीनू भारती एवं डॉक्टर अमित कुमार ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया ।स्वास्थ्य जांच में  डायबिटीज ब्लड प्रेशर सहितअन्य जांच की गई साथ ही आवश्यक दवाइयां दी गई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस जांच शिविर में 52 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। साथी इस अवस्था में  खान-पान , रहन-सहन कौन सी खाना खाने से परहेज करना चाहिए एवं आवश्यक पोषक तत्व कौन-कौन सी लेनी चाहिए इसको लेकर विस्तार पूर्वक महिलाओं को बताया गया।  उन्होंने बताया कि आशा कर्मी एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाता है साथ ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पुरुष को जागरुक करते हुए बंध्याकरण एवं नसबंदी के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर बीसीएम शंभु कुमार, बीएचएम भावेश रंजन, शंभू कुमार झा, दीपक कुमार, सहित एएनएम,आशा कर्मी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी थाना में ASI बने बिनोद कुमार राय, पदोन्नति पर आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह
Next post कुरसेला थाना क्षेत्र मे गुरुवार के रात्रि दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial