November 12, 2026

28 महिलाओं का बंध्याकरण एवं एक पुरुष का नसबंदी शिविर में हुई।

Read Time:1 Minute, 12 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में बंध्याकरण एवं नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में 28 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन और एक पुरुषों का नसबंदी की गई। वही सभी मरीजों का हेल्थ जांच किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एएनएम, आशा कर्मियों के द्वारा गांव गांव में जाकर महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी शिविर को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर बीएचएम भावेश रंजन, संतोष कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post नव निर्मित नाला निर्माण कार्य का पुर्व उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Next post भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़प, कई घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial